Last Updated on December 16, 2022 by Mani_Bnl
RBI में कार्य करना कौन नहीं पसंद करेगा। RBI में कार्य करना लगभग सभी का सपना होता है, और आपके इसी सपने को साकार करने के लिए RBI ने सैकड़ो वैकेंसी निकली है। जहा पर आप अपनी योग्यता अनुसार अप्लाई कर सकते है, और सपने को साकार कर सकते है। RBI में अप्लाई कैसे करे? इसके बारे में जानने से पहले हम RBI के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेते है, जो कि निम्नलिखित अनुसार है।
RBI क्या है ?
RBI की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई।
RBI का केंद्रीय कार्यालय शुरुआत में कोलकाता में स्थापित किया गया था जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया। केंद्रीय कार्यालय वह कार्यालय है झा गवर्नर बैठते है और जहां नीतियां निर्धारित की जाती है।
हालांकि शुरुआत में यह निजी स्वामित्व वाला था, 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व है।
RBI की प्रस्तावना में बैंक के मूल कार्य इस प्रकार दर्ज किये गए है:-
“भारत में मौद्रिक स्थिरता प्राप्त करने की दृष्टि से बैंक नोटों के निर्गम को विनियमित करना तथा प्रारक्षित निधि को बनाए रखना और सामान्य रूप से देश के हित में मुद्रा और ऋण प्रणाली संचालित करना, अत्यधिक जटिल अर्थव्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक मौद्रिक नीति फ्रेमवर्क रखना, वृद्धि के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता बनाए रखना।”
RBI का पूरा नाम भारतीय रिजर्व बैंक है। RBI का प्रमुख कार्य वित्तीय प्रणाली का विनियमन और पर्यवेक्षण करना,विदेशी मुद्रा का प्रबंधन करना, मुद्रा जारी करना, उसका विनिमय करना और परिचालन योग्य न रहने पर उन्हें नष्ट करना। सरकार का बैंकर और बैंकों का बैंकर के रूप में काम करना।
बैंक राष्ट्रिय प्रणाली की नींव होते है। बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा एवं सुद्रढ़ता को सुनिश्चित करने और वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने तथा इस प्रणाली के प्रति जनता में विश्वास जगाने में केंद्रीय बैंक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
भारतीय रिज़र्व बैंक में नौकरी प्राप्त की दो विधि है , एक तो ग्रेड बी ऑफिसर और दूसरा असिस्टेंट के द्वारा। इन दोनों ही पदों के लिए आपको प्रवेश एग्जाम में इंटरव्यू और मेडिकल चेकअप की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
read also: Nursing me career kaise banaye?(नर्सिंग में करियर कैसे बनाए?)
RBI में अप्लाई करने के लिए योग्यता :-
अगर हम योग्यता की बात करे तो किसी भी नौकरी को प्राप्त करने में आपकी योग्यता का बहुत बड़ा योगदान रहता है किन्तु हर जॉब और पोस्ट के हिसाब से अलग अलग होती है।असिस्टेंट पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 27 से 28 साल तक होनी चाहिए और बी ग्रेड ऑफिसर्स के लिए आपकी उम्र 21 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। किन्तु इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए आपके बी.ए या बी.टेक में कम से कम 60% अंक होने आवश्यक है। भारतीय रिज़र्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए आपका पांच साल का सेना या वायु सेना में काम करने का अनुभव होना चाहिए। इस पोस्ट के लिए उम्र सीमा 25 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
सैलरी :-
असिस्टेंट नौकरी की स्टार्टिंग सैलरी 25 हज़ार प्रतिमाह तक होती है, जबकि बी ग्रेड ऑफिसर की स्टार्टिंग तनखाह 55 से 60 हज़ार तक हो सकती है।
जहां तक हम प्रमोशन की बात करे, तो हर पांच साल के बाद तनख्वाह और आपके कार्य को देखकर आपकी प्रमोशन की जाती है।
RBI देश का सबसे बड़ा बैंक है। भारतीय रिज़र्व बैंक में नौकरी पाना तो सभी चाहते है किन्तु भारतीय रिज़र्व बैंक में नौकरी पाना बहुत कठिन है किन्तु मेहनत और लगन से हम कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। आज हम हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से जानेगे की हम RBI में अप्लाई कैसे करे ?
RBI में नौकरी के लिए अप्लाई करने की विधि बहुत सरल है- आप निम्नलिखित विधि का पालन करके RBI में अप्लाई कर सकते है :-
RBI में अप्लाई कैसे करे?
प्रत्येक वर्ष भारतीय रिज़र्व बैंक में नौकरी के लिए विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकालती है। जिस-जिस पदों के लिए आप जैसे लोगों की आवश्यकता होती है उनके लिए नियमित रूप से प्रमुख समाचार- पत्रों और एंप्लाइमेंट न्यूज़ में विज्ञापन दिया जाता है। RBI में श्रेणी-1 के सभी पदों के लिए, अर्थात अधिकारियों के लिए रिज़र्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड (आरबीआईएसबी) द्वारा परीक्षा/साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है। आपको अपना आवेदन महाप्रबंध, आरबीआईएसबी को विज्ञापन में प्रकाशित फॉर्मेट के अनुसार बनाकर संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ भेजना है।
चुनाव के लिए बोर्ड द्वारा दो प्रकार की प्रक्रिया की जाती है।
- स्टाफ अधिकारी ग्रेड बी और अनुसंधान अधिकारी ग्रेड बी जैसे अधिकतर पदों के लिए आपको निम्नलिखित चरणों से गुजरना पड़ेगा .
(क) वस्तुनिष्ठ परीक्षा
(ख) लिखित परीक्षा और
(ग) साक्षात्कार
- सहायक प्रबंधक (सुरक्षा), प्रबंधन (तकनीकी), लाइब्रेरियन आदि जैसे कुछ ख़ास पदों के लिए आपको लिखित एग्जाम दिए बगैर केवल साक्षात्कार देना होगा।
यदि आपको अग्र लिखित एग्जाम और साक्षात्कार भी देना है तो आपको तीनों परीक्षाओं के बारे में विस्तार से समय-सारणी RBI के द्वारा उपलब्ध करवा दी जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण करने के बाद आपका चयन हो जाता है तो आपको RBI के केंद्रीय भर्ती अनुभाग से नियुक्ति प्रस्ताव प्राप्त होगा। आपकी क़ाबलियत और कुशलता के आधार पर नियुक्ति की जाती है।