Skip to content

MS-Excel क्या है?

MS-Excel क्या है

Last Updated on October 22, 2023 by Mani_Bnl

MS-EXCEL क्या है? और इसके पार्ट्स कौन कौन से है ? को विस्तार से जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े आज के इस आर्टिकल में हम MS-EXCEL से जुड़े सभी मेन्यू और टूल्स को विस्तार से जानेंगे।

MS-Excel क्या है?

MS-Excel को Microsoft Excel भी कहा जाता है। एमएस-एक्सेल  विंडोज के आधारित एक स्प्रेडशीट (Spreadsheet) प्रोग्राम है। इसको संक्षेप में एक्सेल (Excel) भी कहा जाता है। स्प्रेडशीट प्रोग्राम जो Data को Tabular format मे तैयार करने के काम में लायी जाती है।

MS-Word के बाद MS-Excel का उपयोग सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। MS-Excel की सबसे बड़ी विशेषता यह है इसके द्वारा हम अपना कार्य कुछ ही समय में कर सकते है और वह भी बिना ज्यादा मेहनत किये ही  हम अपने कार्य को समाप्त कर सकते है। 

MS-Excel पर कार्य करना बहुत ही सुविधाजनक है। जिन लोगों के लिए स्प्रेडशीट बिलकुल नई चीज़ है, वे भी इसको बड़ी सरलता से सीख सकते है और कार्य भी कर सकते है। कोई भी स्प्रेडशीट, जिसे वर्कशीट (Work Sheet) भी कहते है, बहुत से खानों या सैलों (Cells) का एक समूह होता है, जिन्हे पंक्तियों (Rows) तथा कॉलम (Columns) में व्यवस्थित किया जाता है।

पंक्तियां बाएं से दाएं अर्थात क्षैतिज (Horizontal) होती है, जबकि कॉलम ऊपर से नीचे अर्थात ऊध्वर्रधर (Vertical) होते है। पंक्तियों और कॉलमो के कटान बिंदुओं से सैल बनते है। प्रत्येक सैल में हम कोई एक संख्या (Number), लेबल (Label), तारीख़ (Date), समय (Time) आदि भर सकते है या टाइप कर सकते है।

एक्सेल में पंक्तियों को क्रम संख्याओं  से पहचाना जाता है, जैसे 1,2,3 आदि, आदि भर सकते है, जबकि कॉलम को अक्षरों (Letters) से पहचनाते है जैसे A,B,C आदि। किसी सैल का पता (Address) उसकी पंक्ति तथा कॉलम के नामों का जोड़ा या संयोग (Combination) होता है।

उदाहरण के लिए सेल C8 का अर्थ है C कॉलम का ऊपर से आठवां सैल अथवा आठवीं पंक्ति में बायीं ओर से तीसरा सैल। वर्कशीट में प्रत्येक पंक्ति के बाएं तथा प्रत्येक कॉलम के ऊपर उनका नाम (Label) लिखा रहता है, जिससे सैल को पहचनाने में सुविधा रहती है। 

Read Also: कंप्यूटर की संरचना और कंप्यूटर के प्रकार।

MS-EXCEL क्या है?
MS-EXCEL क्या है?

सैलों में हम फॉर्मूले (Formulas) भी भर सकते है। प्रत्येक फार्मूला किसी गणना के लिए भरा जाता है। उदाहरण के लिए हम सैल B1 से B7 तक सात सैलों में सात संख्याएँ भर सकते है और उनका योग दिखाने के लिए सैल B8 में फार्मूला भर सकते है।

एमएस-एक्सेल की ऑटो-कैल्स (AutoCalc) सुविधा द्वारा तो हम बिना फार्मूला भरे ही कुछ सैलों का जोड़ देख सकते है। एक्सेल में की-बोर्ड तथा माउस की सहयता से फार्मूला बनाना बहुत आसान है। इतना ही नहीं, एक्सेल में आप विभन्न टूल बारों के टूलों, मेन्यूओ के विकल्पों तथा functions का उपयोग करके कठिन से कठिन फॉर्मूले बना सकते है और जटिल से जटिल गणनाएँ भी कर सकते है। 

एक्सेल में फॉर्मेट करने की ढेर सारी सुविधाएँ उपलब्ध है, जिनके द्वारा आप अपनी वर्कशीट या उसके किसी भाग को सुन्दर रूप से छपवा सकते है।

एक्सेल की चार्ट विज़ार्ड (Chart Wizard) सुविधा का उपयोग करके आप वर्कशीट में भरी हुयी संख्याओं तथा नामों (Labels) को विभन्न प्रकार के ग्राफों, जैसे पाई चार्ट, लाइन ग्राफ, बार चार्ट, त्रिआयामी (Three-Dimensional) चार्ट आदि के रूप में प्रस्तुत कर सकते है। इतना ही नहीं, इसमें स्लाइड बनाने की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप अपने बनाए चार्टों आदि को दूसरों के समाने पस्तुत कर सकें। 

Read Also: CSS क्या है? What Is CSS in Hindi?

एमएस-एक्सेल को विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टमों के साथ प्रयोग करने के लिए बनाया गया है। इसलिए इसमें तथा एमएस-ऑफिस के विंडोज आधारित दूसरे प्रोग्रामों में भारी समानता है। इसमें टेक्स्ट को सम्पादित (Edit) करने तथा फॉर्मेट करने की उन्हीं तकनीकों का प्रयोग किया जाता है।

एक्सेल के बहुत से आदेश और मेन्यूओ में उनका स्थान एमएस-वर्ड के आदेशों की तरह ही है। इसके साथ ही एमएस-एक्सेल विंडोज आधारित दूसरे प्रोग्रामों के साथ घनिष्ट रूप से जुड़ा हुआ है। उदाहरण के लिए,आप उदाहरण के लिए, आप दूसरे प्रोग्रामों द्वारा तैयार किए चित्रों को एक्सेल की वर्कशीट में ला सकते है।

एक्सेल की वर्कशीट से डाटा तथा एक्सेल की वर्कशीट से डाटा तथा चाटों को एमएस-वर्ड दस्तावेज़ों तथा पावर पॉइंट की स्लाइडों में भेज सकते है। इतना  ही नहीं, एक्सेल में भरे गए डाटा को आप एमएस-वर्ड की मेल-मर्ज डाटा फाइलों के रूप में उपयोग कर सकते है।

MS-Excel  के मेन्यू-बार :-

यह बार एक्सेल विंडोज में टाइटल बार के ठीक नीचे दिखाई देते है जो कि निम्नलिखित अनुसार है :-

  • File Menu
  • Edit Menu
  • View Menu
  • Insert Menu
  • Format Menu
  • Tools Menu
  • Data Menu
  • Window Menu
  • Help Menu
MS-EXCEL क्या है?

Read Also:कंप्यूटर क्या है? और कंप्यूटर कैसे काम करता है ?

File Menu:-

File Menu वर्कबुक के मैनजमेंट का कार्य करता है। इसमें नई वर्कबुक बनाना और कोई भी आपके द्वारा तैयार किया गया वर्कबुक ओपन करना, वर्कबुक को क्लोज करना, वर्कबुक को सेव करना। आप वर्कबुक को वेबपेज की तरह सेव कर सकते है और वर्कबुक पर कार्य समाप्त करने के बाद आप एमएस-एक्सेल को बंद भी कर सकते है। 

Edit Menu:-

Edit Menu का उपयोग हमारी वर्कबुक में किसी भी तरह के सुधार के लिए किया जाता है। जैसे कि-Cut, Copy,Paste और Find, Replace, Go to और Delete आदि। 

View Menu:-

ViewMenu का प्रयोग वर्कशीट को देखने के लिए किया जाता है जैसा कि हमे इसके नाम से ही पता चलता है जैसे कि:- वर्कबुक के आकार के छोटा या बड़ा करना, हैडर या फुटर डालना और टूलबार पर कंट्रोल रखना आदि। 

Insert Menu:-

वर्कशीट में ऐड करने वाले विभिन्न विभिन्न विकल्प इन्सर्ट मेन्यू में उपलब्ध होते है, जैसे कि:- Row, Column, Cell, Symbol, Function, Comment, Picture, Diagram आदि। 

Format Menu:-

Format Menu का उपयोग वर्कशीट की फॉर्मेटिंग से संबंधित विकल्प उपलब्ध होते है। Format मेन्यू का उपयोग Cells की संख्या टेक्स्ट और डेट के फॉर्मेट, Row और Column की चौड़ाई और ऊचाई बढ़ाने या कम करने के लिए किया जाता है। 

Tools Menu:-

Tools Menu का उपयोग वर्कशीट में Spelling check, Scenario,Macro के विकल्पों का इस्तेमाल करने के लिए किया जाता है। आप अपनी वर्कशीट को safe करने के लिए पासवर्ड का भी प्रयोग कर सकते है। 

Data Menu:-

MS-Excel में डाटाबेस से संबंधित कार्य करने के लिए DataMenu का प्रयोग किया जाता है। इस में Data Sort, Filter, Form आदि का विकल्प उपलब्ध है। 

Window Menu:-  

MS-Excel में एक साथ बहुत सारे वर्कबुक को ओपन किया जा सकता है। एक विंडो को दो या चार भागों में स्प्लिट ऑप्शन  की सहायता से स्प्लिट किया जा सकता है। एक ही वर्कबुक को दूसरे विंडो पर ओपन करने के लिए New Window का ऑप्शन भी होता है तथा वर्कबुक को Arrange करने का भी ऑप्शन उपलब्ध होता है। 

Read Also:Binary Number System Kya Hai?

Help Menu:-

Help Menu के नाम से हमे पता चल जाता है कि इसका उपयोग किया है। इसके उपयोग से हमे वर्कबुक पर कार्य करने में अगर किसी भी तरह की समस्या आती है तो हम इसका इस्तेमाल कर सकते है और अपने कार्य बिना किसी मुश्किल के कर सकते है। 

MS-Excel के Tools:-

MS-EXCEL क्या है?

MS-Excel के टूल्स निम्नलिखित अनुसार है:-

  • Office Button
  • Quick Access Toolbar
  • Title bar
  • Ribbon
  • Menu bar
  • Name Box
  • Formula bar
  • Status bar
  • Scroll bar
  • Text Area

इन टूल्स का विस्तार सहित वर्णन निम्नलिखित अनुसार है:-

Office Button:-

यह MS-Excel का एक मुख्य भाग होता है। Office Button मेन्यू-बार में मौजूद होता है। Office Button में वर्कशीट और फाइल्स के लिए कई सारे ऑप्शन मौजूद होते है। 

Quick Access Toolbar:-

यह  MS-Excel का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह विशेष रूप से टाइटल बार में होता है। इस टूलबार का उपयोग हम शॉर्टकट की तरह करते है और इस टूलबार के विशेष रूप से प्रयोग में आने वाली कमांड्स को add कर दिया जाता है और वो कमांड्स आपकी वर्कबुक में जुड़ जायेगा। 

Title bar:-

टाइटल बार एमएस-एक्सेल विंडो का ऊपरी भाग है। इस में MS-Excel की वर्कबुक के नाम दिखाई देते है, परन्तु जब तक फाइल को हम save नहीं करते है तब तक फाइल्स का नाम प्रदर्शित नहीं होता है। इस bar के दाएं कोने में तीन बटन होते है।

पहला बटन Minimize होता है जिस पर क्लिक करने से Open Program टास्क बार में ओपन हो जाता है। दूसरा बटन Maximize or Restore down होता है इस बटन की सहायता से विडो की width को कम या अधिक किया जा सकता है। तीसरा बटन close का होता है जिसे क्लिक करने से विंडो क्लोज हो जाती है। 

Read Also: Online Railway Ticket Booking Kaise Kare?

Ribbon:-

Ribbon यह  MS-Excel के मेन्यू बार के निचे होता है। इसमें MS-Excel Tabs के विकल्पों को दिखाया जाता है। 

Menu bar:-

यह टाइटल बार के निचे मौजूद होता है। इसको Tab Bar भी कहा जाता है। मेन्यू बार में कई विकल्प मौजूद होते है। 

Name Box:-

Name Box MS-Excel में Ribbon के नीचे बाएं कोने में मौजूद होता है। इसमें शीट सेल के नाम दिखाई देते है और शीटसेल के नाम को सर्च भी किया जा सकता है। 

Formula bar:-

Formula bar MS-Excel में Ribbon के नीचे बाएं कोने में Name Box के साथ ही  मौजूद होता है। इसके द्वारा MS-Excel में फार्मूला लिखा जाता है। 

Status bar:-

Status bar MS-Excel में टेक्स्ट एरिया के सीधा नीचे होती है। इसमें zoom नाम का टूल मौजूद होता है, जिसकी सहायता से हम वर्कशीट को zoom in तथा zoom out किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें काफी सारे टूल्स मौजूद होते है जैसे कि; Language, Word, Count, Page Number आदि होते है। 

Scroll bar:-

Scroll bar  MS-Excel में दाएं तरफ Vertically और Horizontally बार होती है, जो वर्कशीट को ऊपर नीचे करने के कार्य आता है। 

Text Area:-

Text Area MS-Excel विंडो के मध्य भाग होता है। इसमें टेक्स्ट लिखा जाता है।   

MS-Excel की विशेषताएं:-

  • MS-Excel का यूजर इंटरफ़ेस बहुत ही सरल होता है, जिसको कोई आसानी से कोई भी basic सीख सकता है। 
  • यह बहुत सबसे भरोसेमंद प्रोग्राम है जो कि आपके मुश्किल से मुश्किल कार्य को भी आसानी से कर देता है। 
  • इसका डिज़ाइन कुछ इस तरह का होता है कि इसमें Automatic Table बने हुए होते है इसके कारण आपको टेबल बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है और आप बिना किसी दिक्क्त के डाटा एंटर कर सकते है। 
  • एमएस-एक्सेल का फार्मूला बार बहुत ही उपयोगी होता है, जिसकी सहायता से आप कोई भी फार्मूला आपने वर्कशीट में ऐड कर सकते है। 
  • एमएस-एक्सेल में आप एक शीट से दूसरी शीट को लिंक भी कर सकते है। जिससे शीट को एक साथ देखने में मदद मिलती है। 
  • एमएस-एक्सेल के बिच में आप Automatic Chart और Dashboard बना सकते है। 

हमें उम्मीद है की आपको हमारा यह आर्टिकल MS-EXCEL क्या है? जरूर पसंद आया होगा। हमारी हमेशा यही कोशिश होती है की आपको हर विषय पर सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करवाए। हमारे इस आर्टिकल के जरिये आपको MS-EXCEL से संबंधित पूर्ण जानकारी मिल गई होगी ।

अगर अभी भी MS-EXCEL को लेकर अगर आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप हमे कमैंट्स के जरिये बता सकते है हम आपके हर प्रश्न का उत्तर देने की कोशिश करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *