Last Updated on October 22, 2023 by Mani_Bnl
आज हम हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि M.Voc Web Technologies क्या होता है ? M.Voc Web Technologies की खासियत क्या है? तथा इसका सिलेबस और कॉलेज की सूचि तथा और भी बहुत सारी जानकारी आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त होंगी।
क्या आपने बी.वोक डिग्री के साथ स्नातक किया है और स्नातकोत्तर व्यावसायिक डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं? यदि आप, तो यह लेख आपके लिए अवश्य पढ़ा जाना चाहिए। यहां, हमने M.Voc Web Technologies के बारे में उल्लेख किया है।
M.Voc का मतलब मास्टर ऑफ वोकेशन है और यह विशेष उद्योग और कार्य कौशल सेट में दो साल की स्नातकोत्तर डिग्री है। यह कोर्स PG लेवल का कोर्स है। वोकेशन डिग्री के मास्टर संभावित उम्मीदवारों को पेशेवर कौशल सीखने और कला और प्रौद्योगिकी के अपने पसंदीदा रूप में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करते हैं।
डिग्री परिधान जैसे क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के करियर के अवसर प्रदान करती है, जैसा कि हम जानते है कि आजकल मास्टर्स को अधिक महत्व अनुभव को दिया है। आपके पास जितना अनुभव होगा आपकी तनखाह उतनी ही आकर्षक होगी।आजकल ज्यादातर स्टूडेंट्स साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग या मैथमेटिक्स स्ट्रीम को चुनते है।
इसकी एक सबसे बड़ी वजह है कन्वेंशनल इंजीनियरिंग डिग्री में सभी तरह के इम्पोर्टेन्ट अध्यन का न मिल पाना। इसी अपूर्ण को पूर्ण करने के लिए भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी अपने विभिन्न कोर्सो के माध्यम से स्टूडेंट्स को अनुभव प्रदान करता है। जिस से सभी स्टूडेंट्स में अनुभवशील व्यक्तित्व का निर्माण हो सके।
कुछ महत्वपूर्ण जानकारी कम शब्दों में :-
Course Name | M.Voc Web Technologies |
Course Full Form | Master of Vocation |
Type of Course | Vocational training course |
Duration | 2 years |
Eligibility for this Course | M.Voc Or Master’s Degree |
Field | Web Technologies |
Read Also: M.Voc Hospitality And Tourism Course, Eligibility, Syllabus, Career in Hindi
M.Voc Web Technologies क्या है ?
M.Voc Web Technologies हमारे मन में कही न कही ये प्रश्न जरूर उत्पन्न होता है की M.Voc Web Technologies क्या होता है ? तो आपके हर प्रश्न का उत्तर हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मिल जायेगा। M.Voc Web Technologies एक अनुशासन है जो वेबसाइटों, ब्लॉगों और अन्य इंटरनेट संस्थाओं के डिजाइन, विकास, निर्माण, रखरखाव और होस्टिंग से संबंधित है।
यदि आप इस क्षेत्र में एक पुरस्कृत करियर बनाना चाहते हैं, तो M.voc. वेब टेक्नोलॉजी कोर्स आपकी मदद करेगा।वेब प्रौद्योगिकी वेबसाइटों और अन्य इंटरनेट संस्थाओं के डिजाइन और निर्माण से संबंधित है। इस कार्य में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पहलू शामिल हैं।
तकनीकी पहलुओं में कोडिंग, प्रोग्रामिंग, सर्वर को कॉन्फ़िगर करना, सीएमएस की स्थापना, एसईओ, आदि शामिल हैं। गैर-तकनीकी पहलुओं में शामिल हैं- ब्रेडिंग, ग्राफिक डिजाइन, यूजर इंटरफेस, सौंदर्यशास्त्र आदि। आजकल वेब जानकारों की मांग दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है।
Read Also: M.Voc Paramedical And Health Administration क्या है?
M.Voc Web Technologies करने के लिए योग्यता :-
M.Voc Web Technologies के लिए किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में बाहरवीं पूरी की हो। उम्मीदवारों के बाहरवीं में कम से कम 50% अंक (एससी/ एसटी/ ओबीसी आवेदकों के लिए 45%) होने चाहिए। बी.वॉक Web Technologies के बाद सीधा M.Voc में एडमिशन ले सकते है।
Web Technologies प्रवेश प्रक्रिया पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले कुछ कॉलेज प्रांसगिक प्रवेश परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार को प्रवेश देते है, जो आमतौर पर संस्थगत स्तर पर आयोजित किया जाता है। वोकेशन कोर्स की एडमिशन हर साल जुलाई के महीने होती है।
M.Voc Web Technologies के लिए एडमिशन प्रोसेस क्या है?
- M.Voc Web Technologies में अप्लाई करने के लिए आपका बी.वॉक में अच्छे अंक से पास होना बहुत ही आवश्यक है।
- अगर आपके All India ऐंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक है, तो आप निश्चित रूप से एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते है।
- एडमिशन के लिए आप कॉलेज या यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट पर भी अप्लाई कर सकते है।
- आजकल ज्यादातर कॉलेज ऑनलाइन एडमिशन की सहूलियत प्रदान करने लग गए है, किन्तु इन कॉलेज में ऑफलाइन एडमिशन की सुविधा भी मिलती है।
- ऑनलाइन एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की वेबसाइट से फॉर्म प्राप्त सकते है।
Read Also: M.Voc MLT Course, Eligibility, Syllabus, Career in Hindi
M .Voc Web Technologies का Syllabus:-
यह M.Voc Web Technologies का सिलेबस आपको इस कोर्स को और अच्छे से जानने में सहायता करेगा। जो कि निम्न प्रकार से है।
- Digital Marketing
- Web Programming
- Web Graphics
- Analysis and Design for Web Applications
- Project Management
- Adobe
- Design & Layout
- Video & Audio for Web
- Search Engine Optimization
- Multimedia
- Coding
इस सिलेबस के माध्यम से आपको M.Voc Web Technologies के अंतर्गत आने वाले सब्जेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल होती है, जिस के आप इस बात से अवगत हो जाते है कि M.Voc Web Technologies के अंतर्गत सब्जेक्ट्स कौन कौन से होते है।
M.Voc Web Technologies के लिए Best Colleges:-
जैसा हम सभी जानते है की किसी भी कोर्स का चयन करने के साथ साथ हमें कॉलेज का चयन करना भी कितना आवश्यक होता है। इस कोर्स को करने के लिए भारत में बेस्ट कॉलेज है, जिसकी सूची आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से मिल जाएगी, जो कि निम्न प्रकार से वर्णित है :-
College Name | Place |
Ch. S.D.St Theresa’s Autonomous College for Women | Andhra Pradesh |
Hans Raj MahilaMahavidyalaya | Jalandhar, Punjab |
Khalsa College | Amritsar, Punjab |
Pithapur rajah’s Government College | Kakinada |
Kalindi College | New Delhi |
SMDRSD College | Pathankot |
Carmel College | Thrissur |
Gujranwala Guru Nanak Khalsa College | Ludhiana, Punjab |
Swami Swatantranand Memorial College | Gurdaspur, Punjab |
Dezyne E’cole College | Ajmer |
PCM SD College for Women | Jalandhar, Punjab |
Swami Satyanand College of Management and Technology | Amritsar, Punjab |
M.Voc Web Technologies करने के बाद सैलरी और करियर संभावनाए :-
कौन नहीं चाहता है कि यह एक अच्छी डिग्री हासिल करने के बाद वह एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी प्राप्त करना चाहते है। M.Voc Web Technologies करने के बाद आपकी शुरुआती तनख्वाह 25,000 से 50,000 प्रति माह होती है। बाकी यह आप पर पूर्ण रूप से निर्भर करता है कि आप को कितनी जानकारी है और कितने कुशल वर्कर है। फिर उस आधार पर आपकी तन्खाव्ह बढ़ाई जाती है।
करियर संभावनाएं:-
- Web Design Agencies
- IT Firms
- Web Hosting Firms
- Digital Media Firms
- Branding Firms
- Digital Marketing Agencies
- MNCs
किन्तु अगर आप अपना कोई कार्य शुरू करना चाहते है, तो आप अपना कोई कार्य भी शुरू कर सकते है, जो कि आपके करियर को एक नई संभावना प्रदान करेगा ।
निष्कर्ष :-
हमे पूर्णतः उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल M.Voc Web Technologies क्या है ? पसंद आया होगा। जैसा कि की हम सभी जानते है कि आज के आधुनिक युग और भागदौड़ वाले जीवन में एक अच्छी नौकरी पाना बहुत ही कठिन है। आजकल स्टूडेंट्स के पास जॉब करने के लिए डिग्री के साथ साथ अनुभव का होना बहुत ही आवश्यक है।
अगर आप ऐसी नौकरी पाना चाहते है, जिस में आप अपने अनुभव का प्रदर्शन कर सकते है, तो आपके वोकेशनल ही सबसे उत्तम है। हम आशा करते है आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस कोर्स के बारे में सभी तरह की जानकारी प्राप्त हो गई होगी। किन्तु अगर आपके मान में इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी तरह का कोई प्रश्न हो आप हमे कमैंट्स के माध्यम से बता सकते है। धन्यवाद !