Skip to content

E-Shram Yojana क्या है? ई श्रम कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं, ई श्रम कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाया जाए।

E-Shram Yojana क्या है? ई श्रम कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं, ई श्रम कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाया जाए।

Last Updated on October 22, 2023 by Mani_Bnl

E-Shram Yojana क्या है, ई श्रम कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं, ई श्रम कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाया जाए अगर आप इन्ही सवालो से परेशान है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है इसे अंत तक जरूर पढ़े हमारा दावा है की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके सारे सवालो का जबाब जरूर मिलेगा, तो चलिए सबसे जानते है की ई श्रम योजना क्या है?

ई श्रम योजना (E-Shram Yojana) क्या है? E-Shram Yojana in hindi

जब कोई देश डेवलप हो रहा होता है तो वो सभी छेत्रो में डेवलप हो रही होती है. और एक डेवलपिंग कंट्री में कई तरह की खामियां होती है।

इन्ही खामियों में से एक है हमारे यहाँ मजदूरों की बड़ी आबादी का असंगठित होना, असंगठित होने के कई कारन हो सकते है लेकिन इसके वजह से जो नुकसान हो रहा था भारत सरकार ने इन्ही नुकसानों को देखते हुए मजदूरों का एक नेशनल डेटाबेस बना रही है,जिसका नाम ई श्रम रखा गया है जिसके मदद से मजदूरों को कई तरह के फायदे होंगे जो निचे हमने और भी डिटेल में बताया है।

मजदूरों के असंगठित होने का मतलब है वो मजदुर जो किसी छोटे मोटे कम्पनी में कार्यरत है, या किसी भी कम्पनी में नहीं है न ही उनके पास हर वक्त रोजगार होता है। ई श्रम योजना न सिर्फ डाटा कलेक्टिव का काम कर रही है बल्कि इसपे रजिस्ट्रेशन के बाद आप ढेरो सरकारी योजना के लाभार्थी भी बन सकते है।

इसके अलावा अगर एक बार आपका नाम जुड़ जाता है ई श्रम से तो आप अपने स्किल तराशने के लिए इसके मदद से प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते है। साथ ही आप नौकरी की तलाश भी कर सकते है।

Read Also: भारतीय राजनीतिक दलों की समस्याएं

ई श्रम योजना (E-Shram Yojana) में आवेदन के लिए मापदंड क्या है ?

  • ई श्रम योजना से जुड़ने के लिए सबसे बड़ी शर्त ये है की व्यक्ति असंगठित छेत्र से हो, यानि की व्यक्ति का कोई uan अकाउंट न हो न ही वो किसी भी कम्पनी के द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं का लाभार्थी ना हो।
  • आवेदक इंडिया का नागरिक हो।
  • आवेदक की उम्र कम से कम 15 साल हो और अधिकतर 58 साल हो।
  • आवेदक esic का लाभार्थी ना हो।
  • आवेदक करदाता न हो।

ई श्रम योजना (E-Shram Yojana) में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज।

ई श्रम योजना में आवेदन के लिए कुछ बेसिक डॉक्यूमेंट लगते है जो है-

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • बैंक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अगर आप अपना एडुकेशनल डॉक्यूमेंट देना चाहे तो तो वो भी ऐड कर सकते है।

Read Also: SSC CHSL क्या है ? और SSC CHSL का Exam Pattern क्या है ?

ई श्रम योजना (E-Shram Yojana) के अंतर्गत आने वाले लोग।

अगर अब आपके मन में आ रहा है की इस योजना के अंतर्गत कौन से कामगार आते है तो आपको बता दू इस योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसान, एकृषि मजदूर, मछुआरे, पशुपालन में लगे लोग, बीड़ी रोलिंग, लेवलिंग और पैकिंग, भवन और निर्माण श्रमिक, चमड़े के कर्मचारी, बुनकरों, बढ़ाई, नमक कार्यकर्ता, ईट भट्टों और पत्थर की खदानों में काम करने वाले मजदूर, आरा मिल में काम करने वाले जैसे लोग आते है।

ई श्रम कार्ड (E-Shram Yojana) के फायदे।

आइये जरा इस कार्ड के फायदे को भी जान लेते है।

  •  1000 रुपया भत्ता महीना।
  • सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
  • कार्ड धारक को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिल सकता है।
  • पेंशन की सुविधा।
  • स्वास्थ्य इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगा।
  • गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए उचित सुविधा दिया जायेगा।
  • मकान निर्माण में सहायता।
  • बच्चे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता।

Read Also: B.Voc Paramedical and Health Administration Course in Hindi|B.Voc पैरामेडिकल और हेल्थ प्रबंधक कोर्स

E-Shram कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करे ?

E Shram कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए अपने वेब ब्राउज़र में https://eshram.gov.in टाइप करे, या फिर आप निचे दिए गए लिंक पे क्लिक कर सकते है।

E Shram कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए यहाँ क्लिक करे

आप सेल्फ रेजिस्टर के ऑप्शन को चूज़ करें।

E Shram कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करे ?

यहाँ आप अपना मोबाइल नंबर भरे जो आधार से लिंक हो, अगर आपका नंबर लिंक नहीं है तो पहले उसे लिंक करें।

इसके बाद आप captcha को भरे और साथ में EPFO और ESIC ऑप्शन पे क्लिक करे अगर आप पहले से EPFO और ESIC के लाभार्थी है तो यस पे क्लिक करे नहीं तो नो पे क्लिक करे।

इसके बाद आप सेंड OTP पे क्लिक करे , अब एक नया पेज ओपन होगा यहाँ आपने OTP भरना है साथ ही उसके बाद आपने बैंक डिटेल अपना एड्रेस, सालाना इनकम जैसे जानकारी को भरे,

डिटेल भरने के बाद आपने अपने जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है, उसके बाद आप अपने फॉर्म को सबमिट करे।

आपका रजिस्ट्रेशन कम्पलीट हो जायेगा।

अगर आपको हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी अच्छी और उपयोगी लगी तो इस जानकारी को शेयर करे और हमें इंस्टाग्राम और ट्विटर पे फॉलो करे ऐसे ही और ढेरो जानकारी के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *