Last Updated on December 16, 2022 by Mani_Bnl
हर किसी के जीवन में आहार की कितनी अहम भूमिका रहती है। हर मनुष्य को अपने जीवन यापन करने के लिए आहार की जरूरत होती। ऐसा कौन होगा जो स्वस्थ जीवन नहीं व्यतीत करना पसंद करेगा।
किन्तु एक स्वस्थ जीवन की कामना तब ही की जा सकती है, जब हमारा आहार सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ हो। जैसा की हमे पता है कि जंक फ़ूड जैसे खाद्य पदार्थ हमारे लिए कितना घातक है। यह हमारे लिए अनेकों बीमारियां लाता है।
इस पदार्थ का सेवन करने से नजाने में हमे किन- किन दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। खाद्य उत्पादों का निर्माण करने वाली इंडस्ट्री दिन प्रतिदिन आपने उत्पादों को स्वस्थ्यकर बनाने की कोशिश कर रही है। इस स्थिति में खाद्य पदार्थो के जानकारों की आवश्यता और मांग बहुत बढ़ रही है।
अगर आप Food Science में आपना करियर बनाना चाहते है या आपका सपना ही Food Science के क्षेत्र में कार्य करना है तो यह हमारा आज का आर्टिकल आपके लिए बिलकुल उपयुक्त है। अगर आप B.Voc Food Science के अलावा B.Voc के बारे में या B.voc से संबंधित किसी कोर्स की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हमारा B.Voc. क्या है? और B.Voc के अंतर्गत आने वाले कोर्स कौन कौन से है ? आर्टिकल पढ़ सकते है और जानकरी प्राप्त कर सकते है। तो आइये जानते है B.Voc Food Science क्या है ?
B.Voc Food Science क्या है?
Food Science फ़ूड इंडस्ट्री के अंतर्गत आता है। जिसके अंतर्गत रॉ इंग्रेडिएंट्स को फ़ूड या अन्य फॉर्म्स में बदलने के लिए फिजिकल और केमिकल प्रोसेस को अपनाया जाता है। इस प्रोसेस के माध्यम से खाद्य पदार्थ को खाने योग्य बनाया जाता है। इस विधि का प्रयोग फ़ूड प्रोडक्ट्स को लंबे समय तक उपयोग में लाने के लिए किया जाता है, और कुछ अहम् बातो का ख्याल रखा जाता है ताकि खाद्य पदार्थ आपके स्वस्थ्य के लिए गुणकारी सिद्ध हो।
Read Also: B.Voc Automobile Course, Eligibility, Syllabus, Career In Hindi
B.Voc Food Science करने के लिए योग्यता :-
बी.वॉक Food Science के लिए किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में बाहरवीं पूरी की हो। उम्मीदवारों के बाहरवीं में कम से कम 50% अंक (एससी/ एसटी/ ओबीसी आवेदकों के लिए 45%) होने चाहिए। बी.वॉक Food Science प्रवेश प्रक्रिया पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले कुछ कॉलेज प्रांसगिक प्रवेश परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार को प्रवेश देते है, जो आमतौर पर संस्थगत स्तर पर आयोजित किया जाता है। वोकेशन कोर्स की एडमिशन हर साल जुलाई के महीने होती है।
Read Also: B.Voc Organic Agriculture क्या है? | B.Voc Organic Agriculture का Syllabus
B.Voc Food Science की खासियत:-
जैसा कि हम सभी जानते है कि B.Voc Food Science तीन साल का कोर्स होता है। दसवीं आईटीआई के बाद या बारहवीं करने के बाद आप यह कोर्स करते है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस कोर्स में 3 साल में 6 सेमेस्टर होते है और हर सेमेस्टर में आपका एग्जाम होता है तथा आपको हर सेमेस्टर में एग्जाम पास करने के बाद आपको सर्टिफिकेट दिया जाता है।
हम आपको इस कोर्स की एक खासियत से रूबरू करा दे कि अगर आप किसी कारणवश आप पहले साल में इस कोर्स को छोड़ देते है तो आपको डिप्लोमा का सर्टिफिकेट भी मिलता है। ऐसा नहीं है कि अगर आप कोर्स को बिच में भी छोड़ दते है तो आपकी डिग्री अधूरी मानी जाएगी।
मान लीजिए अगर आपने इस कोर्स को दूसरे साल में छोड़ते है तो आपको एडवांस डिप्लोमा का सर्टिफिकेट प्राप्त होगा और वही अगर आप B.Voc को पूर्ण रूप से कम्पलीट करेंगे यनि तीनों साल को पूरा करेंगे तो आपको ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होगी।
इस प्रकार अगर आप सही राह पर चले तो आप डिग्री होल्डर के साथ साथ एक स्किल पर्सन भी बन सकते है।
Read Also: SSC CHSL क्या है ? और SSC CHSL का Exam Pattern क्या है ?
B.Voc Food Science Course के लिए एडमिशन प्रोसेस क्या है?
- B.Voc Food Science में अप्लाई करने के लिए आपका बाहरवीं में अच्छे अंक से पास होना बहुत ही आवश्यक है।
- अगर आपके All India ऐंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक है, तो आप निश्चित रूप से एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते है।
- एडमिशन के लिए आप कॉलेज या यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट पर भी अप्लाई कर सकते है।
- आजकल ज्यादातर कॉलेज ऑनलाइन एडमिशन की सहूलियत प्रदान करने लग गए है, किन्तु इन कॉलेज में ऑफलाइन एडमिशन की सुविधा भी मिलती है।
- ऑनलाइन एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की वेबसाइट से फॉर्म प्राप्त सकते है।
Read Also: SSC क्या है ? SSC की तैयारी कैसे करे ?
B.Voc Food Science के लिए Best Colleges:-
जैसा हम सभी जानते है की किसी भी कोर्स का चयन करने के साथ साथ हमें कॉलेज का चयन करना भी कितना आवश्यक होता है। इस कोर्स को करने के लिए भारत में बेस्ट कॉलेज है, जिसकी सूची आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से मिल जाएगी, जो कि निम्न प्रकार से वर्णित है :-
- सेंट्रल फ़ूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रॉप प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी
- अन्ना यूनिवर्सिटी
- आईआईएससी बैंगलुरु
- आईआईटी खड़गपुर
- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टिट्यूट
- एसआरएम यूनिवर्सिटी
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
- कालीकट यूनिवर्सिटी
- पंजाब यूनिवर्सिटी
B.Voc Food Science करने के बाद सैलरी और करियर संभावनाए :-
B.Voc Food Science की डिग्री प्राप्त करने के बाद आपकी सैलरी तकरीबन प्रति माह 20,000 से 25 ,000 के बिच में होती है। सैलरी पे-ग्रेड के अनुसार होती है, और सैलरी पूर्णतह आपकी पोस्ट पर निर्भर करती है। बाकि अगर आपको आपके कार्य का अनुभव और आपके कार्य को देखकर आपकी सैलरी बढ़ाई जाती है।