Skip to content

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?

Last Updated on October 22, 2023 by Mani_Bnl

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये? अगर आप MS-Word को अच्छे से जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह पे आये है। हमने इस आर्टिकल में एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये के बारे में विस्तार से बात की है।

जिससे आपको MS-Word के ड्राइंग से जुड़ी सभी जानकारी एक ही जगह पे मिलने वाली है इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। एमएस-वर्ड में ड्राइंग सिखने से पहले आइये जानते है ग्राफ़िक्स क्या है ?

ग्राफ़िक्स क्या है ?

एमएस-वर्ड में ग्राफ़िक्स से संबंधित कई सुविधाऍ उपलब्ध है। जिनकी सहायता से आप चित्र आदि बना सकते है। उनका आकार बदल सकते है, उन्हें इच्छानुसार कहीं भी लगा सकते है तथा सजा सकते है।  आप अपने बनाये चित्रों के अलावा एमएस-एक्सेल, पावर पॉइंट तथा अन्य पैकेजों के बनाये चार्टो, स्कैनर द्वारा खींचे गए फोटो या कोई भी चित्र आदि, जो कंप्यूटर में स्टोर किया जा सके, इसमें उपयोग कर सकते है।

वास्तव में एमएस-ऑफिस कई पहले बने चित्रों के साथ भी आता है, जिन्हे क्लिप आर्ट (Clip Art) कहते है।  आप क्लिप आर्ट गैलरी में से किसी भी चित्र को चुनकर उसका इच्छानुसार उपयोग कर सकते है। 

हम आपको एमएस-वर्ड में चित्र बनाना बतायेंगे, इसके साथ ही क्लिप आर्ट गैलरी का उपयोग तथा वर्ड आर्ट (Word Art)  के बारे में भी बतायेंगे। 

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये (Drawing in MS-Word) :

एमएस-वर्ड में साधारण रेखाचित्र (Drawing) बनाने का कार्य इसके ड्राइंग टूल बार में उपलब्ध बटनों की सहायता से किया जाता है।  यह टूल बार स्क्रीन पर लाने के लिए या तो स्टैण्डर्ड टूल बार में Drawing बटन को क्लिक कीजिए या View मेनू के Toolbars आदेश से इस टूल बार को खोलिए।

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?
एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?

इस टूल बार की सहायता से आप हर प्रकार की ड्राइंग बना सकते है तथा उन पर अनेक प्रकार की क्रियाएँ कर सकते है। टूल बार के बटनों को कई समूहों में बांटा गया है।  प्रत्येक बटन किस विशेष कार्य के लिए है, यह उसके नाम से पता चलता है।

माउस पॉइंटर को किसी बटन पर लाकर थोड़ा रुकने पर उस बटन का नाम दिखायी पड़ता है। इन बटनों तथा उनके नामो को ठीक प्रकार से समझ लेना चाहिए। 

Read Also: MS-Word kya hai? और MS-Word kaise sikhen?

आकृतियां बनाना (Drawing Shapes) :

कोई आकृति जैसे सरल रेखा (Line), तीर (Arrow), आयत (Rectangle),  वर्ग (Square), दीघवृत्त (Ellipse), वृत्त (Circle),  या चाप (Arc) बनाने के लिए पहले ड्राइंग टूल बार में उसके संबंधित बटन को क्लिक कीजिए, फिर आपने माउस बटन को दबाकर माउस पॉइंटर को खींचते हुए वह आकृति बना लीजिए, उदाहरण के लिए, कोई आयत (Rectangle) बनाने के लिए पहले Rectangle टूल पर क्लिक कीजिए।

फिर माउस बटन को दबाए रखकर माउस पॉइंटर को एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक खींचिए।  इससे उन दोनों बिन्दुओं के बीच उसी नाप का आयत बन जायेगा।  यदि आप वर्ग (Square) बनाना चाहते है तो ऊपर की क्रिया करते समय शिफ्ट कुंजी को दबाये रखिये। 

दीर्घवृत्त या वृत्त बनाने के लिए Oval टूल का प्रयोग किया जाता है। शेष क्रिया ऊपर की तरह ही है। इसमें जब बिना शिफ्ट के माउस पॉइंटर को खींचते है, तो दीर्घवृत्त (Elispse) बनता है और शिफ्ट दबाकर खींचते है, तो वृत्त (Circle) बनता है। 

सरल रेखाएं या तीर भी ऊपर बताये गये तरीके से बनाये जाते है।  उनके लिए क्रमश: Line तथा Arrow टूलों का प्रयोग किया जाता है। जब शिफ्ट को दबाये रखकर आप कोई सरल रेखा या तीर खींचते है, तो यह या तो पूर्णत: क्षैतिज (Horizontal), पूर्णत: Vertical या 15 अंश के गुणकों के कोण पर बनाया जाता है। शिफ्ट दबाये बिना आप किसी भी कोण पर रेखा या तीर बना सकते है। 

कई सरल रेखाओं को मिलाकर आप बहुभुज (Polygon) भी बना सकते है। लेकिन ऐसे बहुभुज बनाते समय इस बात की गारंटी नहीं है कि वह पूरी तरह बंद होगा अर्थात सभी रेखाओं के किनारे आपस में पूरी तरह मिलते होंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए ड्राइंग टूल बार में Autoshapes की ड्राप डाउन लिस्ट को खोलिए और उसमे Lines विकल्प के झरना मेन्यू में बहुभुज आकृति को चुनिए। 

अब माउस पॉइंटर को उस स्थान पर ले जाइये, जहां बहुभुज का एक कोना होगा और क्लिक कीजिए, फिर उसे पास के दूसरे कोने पर क्लिक कीजिए ,इससे उन दोनों बिन्दुओं के बीच सरल रेखा बन जाएगी, जो बहुभुज की एक भुजा होगी।

इसी प्रकार आगे क्लिक करते  हुए क्रमश: दूसरी भुजाएँ बना लीजिए, अन्त में, सबसे पहले बिन्दु पर फिर से एक बार क्लिक कीजिए, जिससे बहुभुज की अंतिम भुजा बन जायेगी और बहुभुज बन्द हो जायेगी। 

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?
एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?

Read Also: एमएस-वर्ड में दस्तावेज़ तथा टेक्स्ट को फ़ॉर्मेट कैसे करे?

वस्तुएँ चुनना (Selecting Objects) :

किसी आकृति पर कोई क्रिया करने, जैसे सरकाने, आकार बदलने, हटाने, रंग भरने आदि, के लिए सबसे पहले उस आकृति को चुना जाता है।  आगे की क्रिया चुनी हुई आकृति या आकृतियों पर ही की जाती है। कोई आकृति या सरल रेखा चुनने के लिए पहले ड्राइंग टूल बार में Select Objects टूल बार को क्लिक कीजिए।

जिस पर तिरछे सफ़ेद तीर का चिन्ह छपा है।  अब उस आकृति पर माउस पॉइंटर ले जाकर क्लिक कीजिए, जिसे आप चुनना चाहते है। इससे उस आकृति के चारों ओर आठ चौकोर बिन्दु बन जायेंगे, जिन्हें हैंडल (Handles) कहा जाता है।

इनमें से चार हैंडल चारों कोनों पर होते है और शेष चार हैंडल चारों सीमा रेखाओं के बीच में होते है। सरल रेखा या तीर चुनने पर केवल दो हैंडल उसके दोनों छोरो पर होते है। 

आप एक साथ कई आकृतियां भी चुन सकते है। इसके लिए पहले एक आकृति को ऊपर बताये गये तरीके से चुन लीजिए। अब शिफ्ट को दबाकर दूसरी आकृति पर क्लिक कीजिए। इससे वह भी चुन ली जाएगी। शिफ्ट के साथ क्लिक करते हुए आप कितनी भी आकृतियां या वस्तुएँ चुन सकते है।

आगे आप जो भी क्रिया करेंगे वह सभी चुनी हुए वस्तुओं पर लागू होगी। वस्तुओं का चुनाव रद्द करने के लिए माउस पॉइंटर को किसी खाली स्थान पर या चुनी वस्तुओं से बाहर ले जाकर क्लिक कीजिए।

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?

वस्तुओं को सरकाना (Moving Objects) :

जिस वस्तु या वस्तुओं को आप सरकाना चाहते है, पहले ऊपर बतायी गयी विधि से उसे या उन्हें चुन लीजिए। अब माउस पॉइंटर को किसी चुनी हुए वस्तु पर ले जाइये, लेकिन हैंडिलो से दूर रखिये। इस समय माउस पॉइंटर का रूप बदल जायेगा और वह चार सिरों वाले तीर जैसा हो जायेगा।

अब माउस बटन को दबाकर पकड़ लीजिए और उसे दबाये रखकर सरकाइये। इससे सभी चुनी हुई वस्तुओं की एक हल्की सीमा रेखा पॉइंटर के साथ साथ चलेगी। इससे पता चलता है कि वस्तुएँ कहाँ पर पहुंच गयी है। उन्हें इच्छित स्थान पर ले जाकर माउस बटन को छोड़ दीजिए। 

Read Also: आज के समय में कंप्यूटर का उपयोग और Personal Computer पर किये जाने वाले कार्य

वस्तुओं का आकार बदलना (Resizing Objects) : 

किसी वस्तु का आकार बदलने के लिए उसे चुनने पर दिखायी पड़ने वाले हैंडिलो का उपयोग किया जाता है। जैसे की माउस पॉइंटर किसी हैंडल पर आता है, वह दो सिरों वाले तीर के चिन्ह में बदल जाता है। 

यदि आप चुनी हुई वस्तु या आकृति का आकार आनुपातिक रूप से (Proportionally) बदलना चाहते है, तो किसी कोने वाले हैंडल को माउस पॉइंटर से पकड़कर बाहर या भीतर की ओर तिरछा खींचिए।

आनुपातिक आकार बदलने का अर्थ है कि वस्तु की लम्बाई तथा चौड़ाई की अनुपात (Proportion) वही रहता है। दूसरे शब्दों में, यदि लम्बाई दो गुनी होगी तो चौड़ाई भी दो गुनी हो जायेगी। इस प्रकार वस्तु के इच्छित आकार के हो जाने पर माउस पॉइंटर को छोड़ दीजिए। 

यदि आप आकार अनुपातिक रूप से नहीं बदलना चाहते है, तो किनारों (Sides) वाले हैंडिलो में से किसी को इसी प्रकार खींचिए, इससे जिस साइड के हैंडल को आप खींचेंगे, उसी के अनुसार बदल जाएगा। 

यदि आप वस्तु का आकार बदले बिना केवल उसके चारों ओर का खाली स्थान बढ़ाना चाहते है, तो शिफ्ट के साथ किसी हैंडल को माउस पॉइंटर वस्तु से दूर ले जाइये। 

वस्तुओं की नकल करना (Duplicating Objects) :

यदि आप किसी आकृति, वस्तु या चित्र की नकल करना चाहते है, तो पहले उस वस्तु को चुन लीजिए जिसकी आप नकल करना चाहते है। अब Edit मेन्यू में पहले copy फिर paste आदेश दीजिए। इससे उसी स्थान पर या उसके नज़दीक (जहां कर्सर होगा) उस वस्तु की वैसी ही नकल बन जाएगी। इस नकल को आप कही भी ले जाकर लगा सकते है मतलब की पेस्ट कर सकते है। 

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?

वस्तुओं को हटाना (Deleting Objects) :

किसी वस्तु या वस्तुओं को हटाने के लिए उन्हें चुनकर Edit मेन्यू में Delete या Cut बटन पर क्लिक कीजिए। 

समूह बनाना तथा तोड़ना (Grouping and Ungrouping) :

कई बार आप छोटी-छोटी आकृतियों या तत्वों को मिलाकर एक चित्र बनाते है। तब आप चाहते है कि इस पूरे चित्र को एक ही वस्तु माना जाए, ताकि उसे सरकाने, आकार बदलने, नकल करने आदि में सुविधा रहे। यह कार्य करने के लिए सबसे पहले उन सभी तत्वों को शिफ्ट दबाकर एक-एक करके चुन लीजिए।

कोई भी आकृति छूटनी नहीं चाहिए। सबको चुन लेने के बाद ड्राइंग टूल बार में Draw मेन्यू को क्लिक करके खोलिये और उसमे Group आदेश दीजिए। आप देखेंगे कि सभी तत्वों पर अलग-अलग लगे हुए हैंडल गायब हो गए है और उन सबके चारों ओर केवल आठ हैंडल रह गए है, जो इस बात का प्रमाण है कि उसे एक वस्तु माना जा रहा है। अब आप इसे चुनकर जो भी क्रिया करेंगे, वह पूरी वस्तु पर की जाएगी। 

Read Also: की-बोर्ड क्या है? (WHAT IS KEYBOARD IN HINDI)

यदि आप किसी वस्तु, जो ग्रुप आदेश द्वारा बनी हो, फिर से अलग अलग तत्वों में तोड़ना चाहते है, तो उसे चुनकर Draw मेन्यू Ungroup आदेश दीजिए। इससे सभी तत्व अलग-अलग हो जाएंगे और उनके चारों ओर अलग-अलग हैंडिल बन जाएगे। 

 वस्तुओं को घुमाना (Rotating Objects) :

 किसी वस्तु को घुमाने के लिए उसे चुनकर ड्राइंग टूलबार में Free Rotate बटन को क्लिक कीजिए। इससे उस वस्तु के चारों कोनों पर एक-एक रंगीन हैंडल बन जायेगा। आप इनमें से किसी हैंडल को माउस पॉइंटर द्वारा पकडकर गोलाई में घुमाइये।  ऐसा करने पर उस वस्तु की सीमा रेखा जो टूटी लाइन्स से बनी होती है।

आवश्यक दिशा में घुमाने के  बाद माउस बटन को छोड़ दीजिए। ऐसा करने पर वस्तु नई दिशा में स्थापित हो जाएगी। 

आकृतियों का रंग बदलना (Changing Colour of Drawings) :

किसी आकृति, रेखा अथवा तीर को विभिन्न रंगों में बना सकते है या उनका रंग बदल सकते है। इसके लिए उस आकृति या रेखा को चुनकर ड्राइंग टूलबार के Line Color बटन के तीर को क्लिक कीजिए। इससे एक कलर पैलेट खुल जाएगा। 

इस कलर पैलेट में कई रंग दिये होते है। आप इनमें से किसी भी रंग को क्लिक कीजिए। ऐसा करते ही आपके द्वारा चुनी गई आकृति, रेखा, तीर आदि उसी रंग में बन जाएगी। एक साथ कई वस्तुओं को चुनकर आप उन सबकी एक ही रंग में एक बार में बना सकते है। 

यदि आप कलर पैलेट में दिखाए गए रंगों में विविधता चाहते हो, तो कलर पैलेट के More Line Colors बटन को क्लिक कीजिए। 

आप इस डायलॉग बॉक्स की स्टैण्डर्ड टैबशीट में दिखाए गए रंगों में से किसी का भी चुनाव कर सकते है। इससे आपके द्वारा चुनी गई आकृतियां उसी रंग में बदल जायेगी।

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?

आकृतियों में रंग भरना (Filling Colours to Drawings) :

आप ऐसी किसी भी आकृति में, जो चारों ओर से बन्द हो, अपनी पसन्द का रंग भर सकते है। इसके लिए उस आकृति अथवा आकृतियों को चुनकर ड्राइंग टूल बार के Fill colour बटन के तीर को क्लिक किया जाता है, जिससे कलर पैलेट खुल जाता है।  शेष प्रक्रिया आकृतियों के रंग बंडलने की तरह ही होती है। 

किसी भी समय आप रेखाओं तथा आकृतियों के लिए जिस रंग का आखिरी बार चुनाव करते है, वह रंग ड्राइग टूल बार के सम्ब्नधित बटन  दिखाया जाता रहता है। यदि आप किसी वस्तु में उसी रंग का प्रयोग करना चाहते है तो कलर पैलेट खोले बिना केवल उस बटन को क्लिक करके उस रंग का चुनाव कर सकते है। 

टेक्स्ट बॉक्स बनाना (Creating Text Boxes) :

 आप एमएस-वर्ड में अपने दस्तावेज़ या रेखा चित्रों पर ऐसे बॉक्स बना सकते है।  जिनमे कोई टेक्स्ट स्वतंत्र रूप से भरा गया हो। टेक्स्ट बॉक्स बनाने के लिए या तो Insert मेन्यू में Text Box आदेश दीजिए या ड्राइंग टूल बार में Text Box टूल बटन को क्लिक कीजिए। 

ऐसा करने पर आपका माउस पॉइंटर एक पतले और बड़े धन चिन्ह में बदल जायेगा। आप इसे डॉक्यूमेंट में किसी भी स्थान पर ले जाकर माउस बटन को दबाकर पकड़ लीजिए और जिस प्रकार आयत (Rectangle) बनाया जाता है, उसी प्रकार माउस पॉइंटर को खींचते हुए इच्छित आकार का बॉक्स बना लीजिए।

यह बॉक्स प्रारम्भ में मोती छायादार बॉउंड्री से बना दिखाई पड़ता है और उसमे चारों और हैंडल भी होते है, जिनकी सहायता से आप उसका आकार बदल सकते है तथा उसे सरका सकते है। 

टेक्स्ट बॉक्स बन जाने पर insertion point पहले से ही उसमे होगा।  अब आप अपना टेक्स्ट टाइप करना प्रारम्भ कर सकते है, जो टेक्स्ट बॉक्स में भरे टेक्स्ट को आप एमएस-वर्ड की सभी विशेषताओं  इच्छानुसार फॉर्मेट कर सकते है। 

ड्राइंग टूल बार के कई अन्य बटनों  करके आप अपनी बनाई ड्रॉइंग्स पर कई प्रकार की अन्य क्रियाएँ भी कर सकते है, जैसे रंग भरना, रंग तथा फॉण्ट बदलना, लाइन मोटी या पतली करना, तीरों का रूप बदलना, छायाएँ बनाना, त्रिआयामी (3-Dimensional) आकृतियाँ बनाना, वस्तुओं को एक सीध में लगाना (Aligning) आदि।  

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?

टेक्स्ट का रंग बदलना (Changing Colour of Text) :

टेक्स्ट बॉक्स में किसी भी टेक्स्ट को मनचाहे रंग में बदल सकते है। इसके लिए टेक्स्ट को चुनकर ड्राइंग टूल बार के Text Colour बटन का प्रयोग किया जाता है।  इसकी शेष प्रकिया किया जाता है।  इसकी शेष प्रक्रिया आकृतियों का रंग बदलने की तरह ही है 

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?

Read Also: MS-Excel क्या है?

बाहर के चित्र लगाना (Importing Graphics) :

एमएस-वर्ड की ड्राइंग सुविधाओं से आप रेखाचित्र बना सकते है। अन्य प्रोग्रामों जैसे कोरेल ड्रा, प्रिंट, फोटो शॉप, फोटो एडिटर आदि द्वारा बनाए गए चित्रों, ग्राफों आदि को भी अपने दस्तावेज़ों में कहीं भी लगा सकते है।  बाहर से लाए जाने वाले चित्र आपके कंप्यूटर में फाइल के रूप में उपलब्ध होने चाहिए। 

उन्हें दस्तावेज़ में डालने के लिए पहले Insertion Point को वह ले जाइए जहां आप चित्र डालना चाहते है।  अब Insert मेन्यू में Picture आदेश दीजिए। इस प्रकार आपका मेन्यू ओपन हो जायेगा। 

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?

चित्र लाने के लिए इस मेन्यू में From File आदेश चुनिए।  इससे आपली स्क्रीन पर Insert Picture का डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा। इसमें Look in बॉक्स में फोल्डर का नाम भरिए और उसमे इच्छित फाइल को क्लिक कीजिए। उस फाइल में जो चित्र होगा।

उसको आप दायीं ओर के खाली बॉक्स में देख सकते है।  संतुष्ट होने पर Inset बटन क्लिक कीजिए।  जिससे वह चित्र आपके दस्तावेज़ में लग जाएगा। 

क्लिप आर्ट गैलरी (Clip Art Gallery) :

 एमएस-ऑफिस में बहुत से चित्र पहले से बने हुए उपलब्ध होते है, जिन्हे आप अपने दस्तावेज़ में कही भी डाल सकते है। चित्रों के इस समूह को क्लिप आर्ट गैलरी कहते है।  क्लिप आर्ट गैलरी को देखने या उनमे से चित्र अपने दस्तावेज़ में डालने के लिए Insert Picture के मेन्यू में Clip Art आदेश दीजिए। इससे आपकी स्क्रीन पर इन्सर्ट क्लिप आर्ट का पहला बॉक्स ओपन हो जायेगा। 

इस डायलॉग बॉक्स में तीन टैबशीट है, जो क्रमश: चित्रों, ध्वनियों और वीडियो फिल्मों के टुकड़ो के लिए है। चित्र में Picture टैबशीट दिखाई देगी। इसमें अनेक Categories  होती है। आप जिस श्रेणी के चित्र को लेना चाहते है, उसी श्रेणी को क्लिक करके चुन सकते है, स्क्रॉल बार का प्रयोग करके आप सभी श्रेणियों को देख सकते है। 

आप जिस श्रेणी को डबल क्लिक करके चुनते है, उस श्रेणी में उपलब्ध सभी क्लिप आर्ट इन्सर्ट क्लिप आर्ट का दूसरा डायलॉग बॉक्स के रूप में दिखाई देगा। 

आप इनमें से जिस चित्र को अपने दस्तावेज़ में जोड़ना चाहते है, उसे क्लिक कीजिए।  इससे उसके चारों ओर गहरा काला घेरा बन जाएगा। 

यदि आप चित्र को थोड़ा बड़ा करके देखना चाहते है तो इन बटनों में से दूसरे बटन Preview Clip को क्लिक कर सकते है। चित्र को कॉपी करने के लिए पहले बटन Insert Clip को क्लिक कर दीजिए।  इससे इनसेट क्लिप आर्ट का डायलॉग बॉक्स बन्द हो जायेगा और आपका चुना हुआ चित्र आपके दस्तावेज़ में insertion point की जगह जुड़ जाएगा। 

आप इस चित्र को चुनकर कहीं भी लगा सकते है या छोटा-बड़ा कर सकते है। क्लिप आर्ट से लाए गए चित्रों  साधारण आकृतियों या चित्रों की तरह बहुत सी क्रियाएँ कर सकते है, लेकिन Group, Ungroup तथा कुछ अन्य आदेश नहीं दे  सकते है। 

वर्ड आर्ट (Word Art) :

एमएस-वर्ड में आप शब्दों को कलात्मक ढंग से कई रंगों में भी बना सकते है। इसके लिए वर्ड आर्ट गैलरी का उपयोग किया जाता है। इस गैलरी में कोई स्टाइल चुनने के लिए Insert मेन्यू में Picture विकल्प के मेन्यू में Word Art  चुनिए या ड्राइंग  Word Art टूल  क्लिक कीजिए।

इस प्रकार वर्ड आर्ट गैलरी  बॉक्स ओपन हो जाएगा। आप इस गैलरी में से अपनी पसंद की स्टाइल को क्लिक करके चुन सकते है। चुनकर Ok बटन को क्लिक कर दीजिए। इससे गैलरी का डायलॉग बॉक्स गायब होकर Edit Word Art Text का डायलॉग बॉक्स ओपन हो जाएगा। 

इस डायलॉग बॉक्स में आप अपनी पसंद के फॉण्ट, आकार और स्टाइल में कोई भी टेक्स्ट भर सकते है। यदि आपके पास हिंदी फॉण्ट हो, तो उनमे भी टेक्स्ट भर सकते है। टेक्स्ट भरने के बाद OK बटन  क्लिक कीजिए। इससे वे शब्द आपकी चुनी हुए स्टाइल में दस्तावेज़ के साथ जुड़ जाएगा। 

प्रारम्भ में यह आर्ट चारों ओर से हैंडिलो से घिरी होगी।  आप इन हैंडिलो का प्रयोग करके किसी सामान्य चित्र (Graphics) या वस्तु (Object) की तरह छोटा-बड़ा कर सकते है और खींच ले जाकर कहीं भी लगा सकते है। यदि आप इसके रंगों से संतुष्ट नहीं हो तो वर्ड आर्ट के टूल बार में Format Word Art बटन को क्लिक करके मनचाहे रंगों का चुनाव कर सकते है।

वर्ड आर्ट आप एक या दो रंगों में बना सकते है। जब भी आप वर्ड आर्ट का प्रयोग करते है, इसका टूल बार खुल जाता है। यदि यह न खुल रहा हो, तो आप View मेन्यू में Toolbars menu में उचित विकल्प को क्लिक करके इसे ओपन कर सकते है। 

इस टूलबार में वर्ड आर्ट से संबंधित सभी आवश्यकता बटन उपलब्ध है, जिनका उचित उपयोग करके आप वर्ड आर्ट का पूरा लाभ ले सकते है और अपने दस्तावेजों को सजा सकते है। 

एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये का निष्कर्ष  

हमें उम्मीद है की आपको हमारा यह आर्टिकल एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये? जरूर पसंद आया होगा।और साथ ही इसके मदद से आप जरूर ड्राइंग सीख गए होंगे। हमारी हमेशा यही कोशिश होती है की आपको हर विषय पर सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करवाए।

हमारे इस आर्टिकल के जरिये आपको एमएस-वर्ड में ड्राइंग से संबंधित पूर्ण जानकारी मिल गई होगी । अगर अभी भी MS-Word को लेकर अगर आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप हमे कमैंट्स के जरिये बता सकते है हम आपके हर प्रश्न का उत्तर देने की कोशिश करेंगे ।
Source: MS-Word

1 thought on “एमएस-वर्ड में ड्राइंग कैसे बनाये?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *